Skip to content
  • +91 63065 89368
  • lucknowsuperfastkhabre@gmail.com
Icon-facebook Twitter Icon-linkedin
Lucknow SuperFast Khabre
  • खेल
    • क्रिकेट न्यूज
    • खेल वीडियो
  • वीडियो
  • बिजनेस
    • रियल एस्टेट
    • CNG रेट
    • पेट्रोल-डीजल रेट
    • गोल्ड-सिल्वर रेट
    • इनकम टैक्स कैलकुलेटर
    • क्रिप्टो
    • हॉट स्टॉक
  • कला-संस्कृति
  • AI एंकर्स
  • विश्व
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    • टिप्स-ट्रिक्स
    • टेक डील्स
    • रिव्यूज
  • डिफेंस न्यूज
  • कार्यक्रम
  • एजुकेशन
    • एजुकेशन न्यूज
    • बोर्ड रिजल्ट
    • सक्सेस स्टोरी
    • जॉब्स एंड करियर
    • नॉलेज
    • पर्सनैलिटी डेवलपमेंट
  • साइंस न्यूज़
  • फुल कवरेज
  • इन्टरैक्टिव
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • फैक्ट चेक
  • क्विज़
  • हेल्थ
  • कृषि समाचार
  • लीगल न्यूज़
  • फोटो
  • Contact
  • होम
  • विदेश
  • भारत
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • ओडिशा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • साउथ सिनेमा
    • वीडियो
    • टीवी
  • धर्म
    • राशिफल
    • टैरो राशिफल
    • लव राशिफल
    • आर्थिक राशिफल
    • करियर राशिफल
    • मूलांक राशिफल
    • वीडियो
    • पर्व-त्यौहार
    • आरती संग्रह
  • लाइफस्टाइल
  • E-Paper
Reading: सरकार की नई पहल: स्वदेशी उत्पादों की अलग पहचान के लिए जल्द आएगा विशेष लोगो
Share
Lucknow SuperFast Khabre > Blog > भारत > मध्य प्रदेश > सरकार की नई पहल: स्वदेशी उत्पादों की अलग पहचान के लिए जल्द आएगा विशेष लोगो
भारतमध्य प्रदेश

सरकार की नई पहल: स्वदेशी उत्पादों की अलग पहचान के लिए जल्द आएगा विशेष लोगो

Admin
Last updated: August 5, 2025 9:06 am
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल
 खाने-पीने की कोई भी चीज खरीदने के पहले हम देखते हैं कि पैकेट पर शाकाहार का प्रतीक हरा चिह्न बना है या मांसाहार का लाल। इस तरह से स्वदेशी उत्पादों का प्रमाणन कर कोई लोगो लगाने पर विचार चल रहा है। इससे उपभोक्ता को यह आसानी से समझ आ जाएगा कि वस्तु स्वदेशी है।

स्वदेशी जागरण मंच उत्पादकों, व्यापारिक संगठनों और सरकारी एजेंसियों से बात कर प्रमाणीकरण के लिए यह काम करने की तैयारी में है। मंच के राष्ट्रीय संघटक कश्मीरी लाल ने रविवार को भोपाल में विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। वह मंच की क्षेत्रीय बैठक में भाग लेने के लिए भोपाल आए हैं।
विदेशी वस्तुओं की होली जलेगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन पहले ही काशी की आमसभा में स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया है। अब मंच भी आम लोगों को जागरूक करने के लिए नई रणनीति के साथ काम करेगा। देशभर में अभियान चलाया जाएगा। मंच भारत छोड़ो दिवस (नौ अगस्त)के संदर्भ में आठ और 10 अगस्त को प्रदेश भर में विदेशी वस्तुओं की होली जलाएगा।

साथ ही देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विश्व उद्यमिता दिवस 21 अगस्त से 21 सितंबर तक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन किया जाएगा। इसमें उन उद्यमियों को स्कूल-कालेजों में सम्मानित किया जाएगा जो खुद उद्योग स्थापित कर सफल रहे। इस अवसर पर मंच के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते और प्रांत संयोजक श्रीकांत बुधोलिया उपस्थित थे।

कश्मीरी लाल ने कहा, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से अमेरिका अपनी 35 प्रतिशत आय अर्जित करता है, पर भारत आधा प्रतिशत भी नहीं। इस क्षेत्र में जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, कैट (कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स) और सीआईआई के साथ मिलकर स्वदेशी को बढ़ाने की रणनीति बनाई है। 'स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन' अभियान प्रारंभ किया गया है।

चीन से 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा

कश्मीरी लाल ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह विकसित देशों की नीति विकासशील देशों को खून चूसने की है। कच्चा माल लेकर बना हुआ सामान बेचते हैं। चीन से लगभग 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा चल रहा है। यहां के सस्ते और घटिया सामान हमारे बाजारों में आ रहे हैं। गलवान घाटी की घटना के बाद हमे सोचना चाहिए कि चीन के पास हमारे देश को धन क्यों जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पेप्सी कोला कंपनी प्रतिवर्ष 9096 करोड़ रुपये भारत से ले जाती है। कोलगेट 5757 करोड़ रुपये, नैस्ले 20 हजार 100 करोड़ रुपये, जानसन एंड जानसन 500 करोड़, डेल 1740 करोड़ रुपये एफडीआई के नाम से ले जाती है। नियमानुसार इन्हें रोक नहीं सकते, पर जीरो टेक्नोलॉजी वाली चीजों का उत्पादन बढ़ाकर हम बहुत आगे निकल सकते हैं।

You Might Also Like

भारतीयों की थाली में ज़रूरत से ज़्यादा नमक! ICMR ने दी चेतावनी, जानिए कितना है सुरक्षित

लापता नहीं पहचान बनाती लेडीज- विधिक जागरूकता के लिए प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शन जागरूकता अभियान” का शुभारंभ

CM डॉ. यादव की मौजूदगी में जन अभियान परिषद और दो संस्थाओं के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

भारत का मानवीय कदम: ढाका विमान हादसे में जख्मी लोगों के इलाज के लिए भेजी मेडिकल टीम

FTA से बदलेगा व्यापार का खेल, अंग्रेजों को खूब भाएंगे भारतीय सामान

TAGGED:featuredspecial logo

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नौकरी संकट? 5 साल में 80% जॉब्स गायब होने का अनुमान
Next Article त्योहार से पहले बहनों के चेहरे पर मुस्कान, सरकार देगी ₹1500 का तोहफा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

संसद का रण:महिला आरक्षण- सरकार का मास्टरस्ट्रोक रूल 66 की सियासी शतरंज
भारत
April 17, 2026
महिला आरक्षण बिल अब केवल महिला सशक्तिकरण तक सीमित नहीं रहा
भारत
April 16, 2026
होर्मुज़ संकट 2026-अमेरिकी नाकेबंदी, चीनी चुनौती और वैश्विक शक्ति- संतुलन का निर्णायक मोड़- बदलते वैश्विक परिदृश्य में एक विस्फोटक संकट -समग्र विश्लेषण
International
April 15, 2026
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बृहद रूप से मना कर जागरूकता रैली का आयोजन किया-राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव
Ayodhya
April 15, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal

लखनऊ सुपरफास्ट खबरें
एक निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचार मंच 24×7 तेज़ और ताज़ा अपडेट्स के साथ

Useful Links

  • Home
  • IPL
  • चुनाव
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • AI एंकर्स

Quick News

  • विश्व
  • टेक्नोलॉजी
  • डिफेंस न्यूज
  • इन्टरैक्टिव
  • कार्यक्रम
  • हेल्थ

Contact Us

देवा मार्ग, कंचनपुर, मटियारी, कामता, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत

+91 63065 89368

lucknowsuperfastkhabre@gmail.com

Copyright 2026, lucknowsuperfastkhabre. All Rights Reserved.

  • Terms of Services
  • Privacy Policy