डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बृहद रूप से मना कर जागरूकता रैली का आयोजन किया-राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव

LSFNews
3 Min Read

लखनऊ सुपरफास्ट

अयोध्या, जिले सहित पूरे देश में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती की रही धूम,लोगों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। बीकापुर विकासखंड अंतर्गत रामपुर भगन बाजार में गांव कनकपुर झगरौली से निकली जागरूकता रैली का समाजसेवी अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ,मायाराम वर्मा,राजेंद्र प्रसाद वर्मा,कमलाप्रसाद बागी द्वारा स्वागत किया गया व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के ऊपर अपने विचार प्रकट किए गए,डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के अध्यक्ष सुनीलकुमार श्रीवास्तव द्वारा गांवसभा पातूपुर,दशरथपुर, वासुदेवपुर,में प्रधान रामपालवर्मा व आशा बहू गीता द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में केक काटकर अंबेडकर जयंती की बधाई दी गई,अन्य कई जगह आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर अंबेडकर जी पर अपने विचार व्यक्त किए गए, पातूपुर के रुकनपुर स्थित अंबेडकर पार्क में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से डॉक्टर अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान तथा सर्व समाज के हितार्थ किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में विचार गोष्ठी व वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुलआनंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय सहित वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज हेतु किए गए उनके योगदान को सराहा गया। शिक्षित बनो आगे बढ़ो के नारे का सभी को अनुसरण करना चाहिए। समाज शिक्षित होगा तभी विकसित राष्ट्र बनेगा, अंबेडकर जी ने समता मूलक समाज की स्थापना की आधारशिला रखी थी। गाजे बाजे के साथ विशाल जन चेतना शोभायात्रा निकाली गई। जन चेतना यात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गई थी।

जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। अंबेडकर पार्क रुकुन पुर से शुरू हुई जन चेतना शोभायात्रा ग्राम पंचायत के विभिन्न गांव से होकर दशरथपुर, जलालपुर माफी, बजाज का पुरवा, प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर बाजार से होते हुए ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत तोरो माफी पहुंची वहां रामलीला मैदान में शोभा यात्रा का स्वागत और समापन हुआ। जगह-जगह जन चेतना यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। संचालन मुकुल आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष काशीराम कौशिक, प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, समाजसेवी अखंड वर्मा, गुरु प्रसाद निषाद, राजेश चौधरी, बीडीसी राहुल दुबे सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन चेतना शोभायात्रा में शामिल हुए। जन चेतना शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। आयोजक मंडल द्वारा बताया गया कि पिछले दो दशक से अंबेडकर जयंती पर पारंपरिक शोभा जन चेतना यात्रा निकाली जाती है।

Share This Article
Leave a Comment