Star Buzz का “बिग होली बैश” — रंगों, ग्लैमर और उत्साह से सराबोर यादगार सनडाउनर पार्टी

LSFNews
2 Min Read

नई दिल्ली। राजधानी में होली उत्सव की भव्य शुरुआत करते हुए Star Buzz ने पश्चिमी दिल्ली के प्रसिद्ध स्थल Ilios, राजौरी गार्डन में अपने चर्चित इवेंट “बिग होली बैश” का शानदार आयोजन किया। “गर्ल्स गोन गुलाबी” थीम पर आधारित इस खास सनडाउनर पार्टी ने रंगों, संगीत और ग्लैमर का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।इस ग्रैंड इवेंट की मुख्य आयोजक सीमा गुंबर और मेघा मल्होत्रा रहीं, जिन्होंने अपने बेहतरीन मैनेजमेंट और क्रिएटिव विज़न से पूरे आयोजन को आकर्षक और यादगार बनाया। गिफ्टिंग पार्टनर के रूप में रतनदीप लाल का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने आयोजन को और भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में रंगों की बौछार, गुलाब की पंखुड़ियों की खूबसूरती, लाइव डीजे की धमाकेदार धुनें, स्वादिष्ट स्नैक्स, क्रिएटिव कॉकटेल्स और मॉकटेल्स ने माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। दिल्ली के प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स, फैशन आइकॉन और ब्लॉगर्स ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट और शानदार डांस मूव्स से पार्टी में चार चांद लगा दिए। इस खास आयोजन में वानी, रश्मि चाबड़ा, ईशा, खुशबू मलिक, प्रिया सेठी, कलश, साची जैन, लीजा कौर, कनिका अरोड़ा, शिल्पी, डिम्पी सक्सेना, चारू डांग, रिचा बत्रा, जानवी कौर, गीतिका अरोड़ा, आकांक्षा अरोड़ा, रुबीना, पारुल चौधरी, प्रीति आहूजा, श्वेता अरोड़ा, अभिर मल्होत्रा, शालू जिंदल, कंचन प्रभा, आकृति, प्रीति आकाश जैन, प्रियंका गुप्ता, भावना वर्मा, सीमा कपूर, आरती, शकुंतला, रुचि, सिमरन धीर, नीतू कक्कड़, तमन्ना, श्रुति, नवनीत, रितु भरारा, शिखा कौर, पुनीशा, हरनीत कौर, रिया कौर, आरती बजाज, लैशा, गुनिका, डॉली कामरा, अपेक्षा, श्वेता बोबल, अनुमदान और भावना राजपाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। “बिग होली बैश” ने पारंपरिक होली के रंगों को आधुनिक लाइफस्टाइल और ग्लैमर के साथ जोड़ते हुए दिल्ली के सोशल सर्कल में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। यह आयोजन राजधानी के होली समारोहों में एक विशेष और यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

Share This Article
Leave a Comment