लखनऊ से लौटे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने बढाई पीलीभीत में सक्रियता, सपा नेताओं से मुलाकात का सिलसिला किया शुर किया

LSFNews
2 Min Read

पीलीभीतपूरनपुर। समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव एवं सछास के पूर्व प्रदेश सचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर लौटे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के पूरनपुर आगमन पर भेंट की। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने हाल ही में पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की थी जिसके बाद भेंट कर लौटे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने जनपद मे सक्रियता बढ़ा दी इसी क्रम मे उन्होंने पूरनपुर के सपा नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया उनके जनपद आगमन पर यह सपा नेताओं की प्रथम सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की गई।बैठक के दौरान जनपद की वर्तमान परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी समय की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सभी नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर आपसी विश्वास, समन्वय और समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आम जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment