शिवली में अपराधियों के खिलाफ इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर के नेतृत्व में जारी प्रभावी कार्यवाही, कई गिरफ्तार

LSFNews
3 Min Read

सुनील बाजपेई

कानपुर। देहात की शिवली थाना क्षेत्र में पीड़ितों की सहायता के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही भी लगातार जारी है, जिसके तहत अब तक अनेक अपराधियों को जेल की हवा भी खिलाई जा चुकी है।
इस बीच लगातार जारी पुलिस की गश्त भी शांति और कानून व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का इकबाल बुलंद करने में भी पीछे नहीं है। अवगत कराते चलें कि आम जनमानस के हित में शांति और कानून व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के रूप में जो शिवली पुलिस लगातार सतर्क और सक्रिय है। आजकल उस शिवली थाने की कमान हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के हाथ में है।
सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में अनेक अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ सरल और शालीन स्वभाव के इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही वह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि अपने विभागीय कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करने वाले लोकप्रिय कार्यशैली के जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है।
अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों का अक्षरशः पालन करने में भी अग्रणी होने के साथ ही पीड़ितों के पक्ष में और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के रूप में योगी सरकार का इकबाल भी लगातार बुलंद कर रहे कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर की लोकप्रिय कार्यशाली वाली नेतृत्व कुशलता का सार्थक परिणाम शिवली क्षेत्र की जनता को भारी राहत भी प्रदान करने वाला भी माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment