निराला नगर और लाल क्वार्टर के स्कूली बच्चों के लिए ईश्वरीय वरदान बना पार्षद नवीन पंडित का सफल प्रयास

LSFNews
3 Min Read

सुनील बाजपेई
कामपुर। लाल क्वार्टर स्कूल गोविंद नगर और निराला नगर के बच्चे अब जमीन पर बैठकर पढ़ने लिखने के बजाय अब बेंच पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे।
उनके बैठने के लिए बेंच की यह व्यवस्था समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित की ओर से की गई है।
यहां गोविंद नगर के निराला नगर के विद्यालयों में जहां बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे। अब उनको बेंचे बनवाकर समर्पित कर विद्यालय को सौंपा गया। पार्षद दल के नेता नवीन पंडित द्वारा यह व्यवस्था करवाएं जाने से विद्यालय में बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने तालियां बजाकर वेलकम अंकल वेलकम अंकल ,भगवान आप लोगों को खूब तरक्की दे। कहकर अभिवादन भी किया।
इसके लिए आज गोविंद नगर के पार्षद नवीन पंडित के नेतृत्व में समाज सेवी श्याम कुकरेजा, दिनेश आहूजा, राजन आहूजा, प्रेम कुमार खंडूजा, रोहित शुक्ला, बबली भैया, विपुल गेरा, संदीप पासवान, विनोद कुमार, मनीष कुमार और राजकुमार सिंह सहित तमाम लोग पहले गोविंद नगर विद्यालय पहुंचे ,जहां पर 40 बच्चों की बैठने की व्यवस्था की गई।
इसके बाद भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित की अगुवाई वाली यह टीम निराला नगर कंपोजिट पब्लिक स्कूल भी पहुंची और यहां भी 40 बच्चों की बैठने की व्यवस्था की गई।
अवगत करा दें कि भाजपा पार्षद दल के नेता जुझारू नवीन पंडित के नेतृत्व में पनकी में एक विद्यालय के बच्चों को बैठने की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने कहा कि हमारे सहयोगी दिनेश आहूजा ,श्याम कुकरेजा ने हमारा सहयोग किया है। मैं इन सब का आभारी हूं। और ऐसे पुनीत कार्यों में हमारे साथ कंधे से कंधे मिलाकर संघर्ष करें,जिस पर जिस पर उन्होंने पूरा भरोसा दिया कि जरूरत पड़ने पर और भी विद्यालयों की मदद इसी तरह से की जाएगी। आप इसी प्रकार से स्कूल ढूंढते रहे और हम लोग यहां पर मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडेय का विद्यालय की प्रधानाचार्य शमिता और दूसरे विद्यालय की प्रधानाचार्य बच्चों द्वारा कोटि कोटि अभिनंदन भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment