जिला संवाददाता प्रदीप कुमार वर्मा
लखीमपुर खीरी ब्लाक नकहा बेलवा के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत 8 अप्रैल 2026 को जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस रैली में बच्चों ने शिक्षा का संदेश दिया और अभिभावकों को जागरूक किया।
रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया। बच्चों ने “हर बच्चा पढ़ेगा – देश आगे बढ़ेगा” और “आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाएं” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका प्रियंका सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बेलवा में बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे तथा मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस रैली में डिम्पल, सहायिका लक्ष्मी, जुबेर खान, प्रधानाध्यापक अतुल कटियार, माया, निधि एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संध्या वर्मा भी मौजूद रहे। सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों ने रैली के दौरान घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।