थानादिवस के अवसर पर आयोजित की गयी जनसुनवाई

LSFNews
1 Min Read

सोनभद्र व्यूरो रिपोर्ट

अनपरा थान परिसर में थानाध्यक्ष व् राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गयी, इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और अन्य राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रस्तुत कीं। थानाध्यक्ष प्रभारी सत्येंद्र राय द्वारा संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि जटिल मामलों के लिए टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment