चुन्ऩनखा रिपोर्ट
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश – ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा ने आज कलीनगर, जमुनिया, नवदिया आदि गांव में जनसंपर्क कर इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी जन समस्या और क्षेत्र की जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद वरुण गांधी की अनुपस्थित को लेकर खुलकर चर्चा की और उनकी कमी लोगों ने महसूस की। लोगों ने सांसद वरुण गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पीलीभीत की जनता को हमेशा अपने परिवार जैसा माना और जाति-पात से ऊपर उठकर कभी किसी को कोई कमी महसूस नहीं होने दी।
संतराम विश्वकर्मा, जो वरुण गांधी के समर्थन में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, पीलीभीत क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों के दुख सुख में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास भी कर रहे हैं।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि जब वरुण गांधी जी सांसद थे, तब किसानों को अपना अनाज बेचने में कोई समस्या नहीं आती थी और जो आज जाति पात का भेदभाव चल रहा है, वह उनके समय कभी नहीं हुआ करता था। उन्होंने हमेशा दबे कुच्ले लोगों को ऊपर उठाया और वरुण गांधी जी लगातार क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाए रखते थे।
संतराम विश्वकर्मा ने लोगों की सझा की गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें अस्वस्थ किया कि उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा और उनके समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। उनके दरवाजे हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खुले रहते हैं ।
