भारतीय जन जन पार्टी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

LSFNews
2 Min Read

रंजीत सिंह/लखनऊ
1 मार्च को भारतीय जन जन पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक ‌होटल हिल्टन गार्डन इन गोमतीनगर लखनऊ, गोमती में सम्पन्न हुई। जिसमें बनारस बलिया बांबे उरई बाराबंकी समेत कई जिले से कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष रितेश सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पंडित मनीष महाजन उपस्थित रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और युवाओं व बुद्धिजीवियों को जोड़ने के विशेष अभियान पर सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त यूजीसी से जुड़े विषयों पर पार्टी का स्पष्ट रुख तय किया गया। तथा पंडित मनीष महाजन कहा हम सब इस काले कानून को लागू नहीं होने देंगे बच्चों में मनभेद हो जाएगा जो देश ओर समाज के लिए उचित नहीं तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग को प्रमुखता से उठाने तथा इस संबंध में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया गया।
प्रदेश की जनता को राहत देने के उद्देश्य से टोल टैक्स समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजत राम प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, पार्टी प्रवक्ता उमाशंकर मिश्रा, कोर कमेटी सदस्य श्री मनीष तिवारी, विनय सोनकर लाल बाबू कुंवर लखन कुंवर अरविंद गुप्ता सर्वेश चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a Comment