रंजीत सिंह/लखनऊ
सरदार बलदेव सिंह ओलख के नेतृत्व में सिक्खों का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा “आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली 2026 (आनंद कारज)” को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर पूरे सिक्ख समाज की ओर से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक धन्यवाद और बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के सिक्ख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक है, जिससे सिक्ख परंपरा के अनुसार संपन्न होने वाले आनंद कारज विवाहों के पंजीकरण में सुविधा प्राप्त होगी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री जी से सकारात्मक चर्चा की।
भेंट के दौरान दिलप्रीत सिंह डी.पी., लखविंदरपाल सिंह, रणवीर सिंह कलसी, सुरिंदरपाल सिंह बख्शी, गुरबाज सिंह, परविंदर सिंह, निर्मल सिंह, हरविंदर सिंह लार्ड, हरपाल सिंह तथा गुरविंदर सिंह छाबड़ा जी उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस अवसर पर प्रदेश के समस्त सिक्ख समुदाय को बधाई देते हुए उन्हें संगठित रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।