संदीप उपाध्याय दैनिक लखनऊ सुपरफास्ट जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर
सर्वप्रथम उन्होंने प्रथम तल पर राजस्व निरीक्षक कार्यालय स्थित कृषि दुर्घटना बीमा रजिस्टर का अवलोकन किया तथा कृषि दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज प्रकरणों की प्रविष्टियों, प्रकरणों के निस्तारण एवं सहायता राशि वितरण की स्थिति का मुआयना करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि दुर्घटना से पात्र किसानों, परिजनों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्धता, पारदर्शिता एवं नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कृषि दुर्घटना बीमा से संबंधित सभी प्रकरणों का सत्यापन शीघ्रता से पूर्ण करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।
तदुपरांत उन्होंने कार्यालय रजिस्ट्रार कानून को स्थित निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख ज़मीन पर पाए जाने पर उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित रूप से रैक में रखें और किसी भी अवस्था में कोई भी फार्म तथा अभिलेख ज़मीन पर न रखा जाए। साथ ही उन्होंने उपरोक्त कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाने, मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए यह भी निर्देशित किया कि संबंधित कार्यों का आवश्यक ज्ञान प्राप्त कर कार्य करें और फॉर्म 06 भरने की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि 01 जनवरी 2026 को अपनी आयु के 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा एवं युवतियां अपने वोट बनवाने से वंचित न रहें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती रितु चौधरी, तहसीलदार सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
