भारतीय मज़दूर किसान यूनियन देव शक्ति में नई नियुक्ति

LSFNews
1 Min Read

संदीप उपाध्याय ब्यूरो चीफ बिजनौर

भारतीय मज़दूर किसान यूनियन (देव शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पाल जी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गुरु वचन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने और मजदूरों तथा किसानों की आवाज़ को और प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पाल जी ने कहा कि गुरु वचन सिंह के अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए और मजबूती से संघर्ष करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाए —
राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पाल जी जिंदाबाद
राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह जी जिंदाबाद
भारतीय मज़दूर किसान यूनियन देव शक्ति जिंदाबाद
जारीकर्ता
मो० नफीस
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय मज़दूर किसान यूनियन

Share This Article
Leave a Comment