साइबर ठग गिरफ्तार, पीड़ित की पाई-पाई वापस कराई

LSFNews
1 Min Read

लखनऊ सुपरफास्ट ब्यूरो राकेश चौधरी

बस्ती। जनपद की साइबर स्वाट टीम और साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी और लिमिट बढ़ाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि पुलिस ने पीड़ित की ठगी गई पूरी रकम बरामद कर ली है।
हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया निवासी विकास वर्मा के साथ जून 2025 में जालसाजी हुई थी। शातिरों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उनके खाते से एक लाख से अधिक की रकम उड़ा दी थी। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
करीब 8 महीने की कड़ी मशक्कत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गोरखपुर के डाड़ीखास निवासी सूरज ठाकुर को दबोच लिया। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी रितेश कुमार सिंह की टीम ने सटीक घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Share This Article
Leave a Comment