शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

LSFNews
1 Min Read

लखनऊ सुपरफास्ट राकेश चौधरी

बस्ती,महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वाल्टरगंज पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. जावेद निवासी सिहबरा के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को शुक्रवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त शहर से बाहर भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए आरोपी को भिटिया तिराहे से दबोच लिया। आरोपी काफी समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। इस अभियान में उप-निरीक्षक राममणि उपाध्याय और राम संत सिंह की मुख्य भूमिका रही। थाना अध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने कहा कि
महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment