सोनभद्र ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय ) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर की सुचना पर नार्दन कोल फिल्ड महा प्रवन्धक कार्यालय ककरी के पास से सोनू कुमार पुत्र संतोष कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी ककरी कालोनी गेट, ककरी गांव थाना अनपरा के पास से 9. 63 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा मु0अ0सं0 पंजीकृत कर धारा 8/21/27ए /29 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत किया गया व अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी, अभियुक्त के पास से कुल 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन जिसकी कीमत लगभग एक लाख रूपये, 01 अदद ओप्पो F23 मोबाइल फोन, 220 रूपये, व एक पल्सर मोटर साइकिल UP64 BB8853 पाया गया, पूछ ताछ में अभियुक्त ने बताया की वह हेरोइन सूरज कुमार उर्फ़ सूरज जैक्स निवासी रेहटा थाना अनपरा से प्राप्त कर छोटे छोटे पुड़िया बनाकर र. 500 प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता था, बिक्री से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा सूरज जैक्स द्वारा उसे दिया जाता था अभियुक्त ने बताया उक्त व्यक्ति द्वारा बाहरी स्थानों से हेरोइन लाकर क्षेत्र में सप्लाई की जाती है तथा अन्य लोगो के माध्यम से भी बिक्री कराई जाती है पुलिस द्वारा पता चला सूरज जैक्स वांछित अपराधी है जिसकी तलाश की जा रही, इस अभियान में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 बृजेश कुमार दुबे रेणुसागर चौकी प्रभारी, हे0का0 विजय कुमार. का0 सौरभ वर्मा, थाना अनपरा सोनभद्र मौजूद रहे।