जहांगीराबाद! नगर व क्षेत्र में ईद उल फ़ितर का त्यौहार आपसी भाई चारे व शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ है, ईदगाह और ईद की नमाज भारी पुलिस सुरक्षा व ड्रोन कैमरे की निगरानी में अदा हुई, खुदा की इबादत में झुके हज़ारों सिर, ईदगाह पर शहर इमाम डा. कलीम उर्रहमान बुखारी ने नमाज अदा कराई और देश में अमन चैन की दूंआ मांगी! ईदगाह पर सुरक्षा को लेकर एसपी देहात तेजवीर सिंह, एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ विकास प्रताप व कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे और शरारती तत्वों पर पेनी नजर बनाये हुये थे! प्रशासन, अधिकारियों ने दी पर्व की बधाई
नगर में ईद-उल-फितर पूरे उल्लास, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया, इस मौके पर नगर स्थित ईदगाह में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गई।
ईद की नमाज शहर इमाम कलीमउर्रहमान द्वारा अदा कराई गई, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लेकर अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहो की माफ़ी मांगी!
नमाज के उपरांत शहर इमाम कलीमर्रहमान ने देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पाठ सिखाता है, सभी को आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुल कर रहने और समाज में आपसी एकता बनाए रखने की अपील की गई।
ईद के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे नमाज के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही।
इस मौके पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान, कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी , तहसीलदार संजय कुमार सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पालिका के और से ईदगाह पर केम्प लगाया गया था, इस मोके पर
नगरपालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने ईद गाह पहुँच कर मुस्लिम समुदाय के लोगो को ईद की शुभकामनाएं दी और कहा की ईद को लेकर नगरपालिका ने नगर में सफाई व्यवस्था व चुने का छिड़काव कराया गया है!इस मोके तहसीलदार संजय कुमार, ईओ मणिजी सैनी,लेखपाल अंकित पोसवाल,जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा, पूर्व विधायक होशियार सिंह, समाजसेवी सुविन भारद्वाज
पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरजभान माहुर, सभासद सुल्तान अंसारी,गौरव सिसोदिया, हाजी खालिद अंसारी,सपा नेता धीरेन्द्र राणा,हाजी खालिद सिद्दीकी,, हसीन सैफी,समाज सेवी अज्जू पठान, इंतजार अली समेत आदि लोग ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
सुरक्षा व ड्रोन कैमरे की निगरानी में हुई, देश में अमन चैन की दुआ, शन्ति पूर्व ईद का त्यौहार सम्पन्न
Leave a Comment
Leave a Comment