भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ ‘उत्कृष्ट उपलब्धि सम्मान समारोह’

LSFNews
2 Min Read

जहांगीराबाद (बुलंदशहर)

नगर के बी.के. पब्लिक स्कूल, जहांगीराबाद में रविवार को ‘उत्कृष्ट उपलब्धि सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री विद्यार्णव शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं लेखिका डॉ. पूनम शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर श्री नरेंद्र शर्मा, निदेशक श्री ललित शर्मा तथा प्रधानाचार्या डॉ. रीता शर्मा भी मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. रीता शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलताओं का भी उल्लेख किया।
समारोह में विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आगंतुकों के लिए उत्तम भोजन की भी व्यवस्था की गई।

Share This Article
Leave a Comment