रिपोर्ट पिंटू श्रीवास्तव
लखनऊ, काशीराम कॉलोनी लौलाई चिनहट लखनऊ के पावर हाउस पर हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर से परेशान लोगों ने घेराव कर दिया और अपनी मांग रखते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर हटाओ, जो पहले पुराना मीटर लगा था उसको लगाया जाए स्मार्ट मीटर जब से लगा है तब से अतिरिक्त बिल दे दे कर यहां की जनता में आक्रोश भर गया है जहां पर 200 से 250 रुपया बिल आता था आज की डेट में किसी का 5000 किसी का 3000 किसी का 2000 बिल आता है उपभोक्ता बिल भरते भरते परेशान हो चुके है उनकी मांग है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाए जाए एक दिन पहले बीकेटी विधायक बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला को सूचना दी गई उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए की मौके पर पहुंच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

एसडीओ कामता मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिए और कहा सोमवार को उच्च अधिकारी से बात कर कर आपकी एप्लीकेशन पर जवाब देंगे जहां पर स्थानीय लोगों ने कहा कि सोमवार को अगर ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को इससे बड़ा आंदोलन होगा।