महिला सशक्तिकरण और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस “नारी शक्ति गौरव महोत्सव – 2026” का गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम डॉ. परमानन्द शुक्ल (डायरेक्टर / संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष) की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आर.जे. संतोष राव (ऑल इंडिया रेडियो, आकाशवाणी) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती किरन शर्मा (जनरल डायरेक्टरेट ऑफ दिल्ली पुलिस, मुख्य समाचार वाचिका – ऑल इंडिया रेडियो, आकाशवाणी) ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आर.जे. संतोष राव ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिला शिक्षा, प्रशासन, मीडिया और सामाजिक सेवा सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्ञानशक्ति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. परमानन्द शुक्ल ने कहा कि महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरणा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति गौरव महोत्सव” का उद्देश्य समाज में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को मंच प्रदान करना और उनके प्रयासों को सम्मानित करना है।
इस अवसर पर “नारीशक्ति” पुस्तक की भी चर्चा की गई, जिसमें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और प्रेरक विचारों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित सभी महिलाओं ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए। उपस्थित अतिथियों डॉ• हरीश मिश्रा, डॉ• के• अरुणाचलम्, डॉ• शैलेंद्र मिश्र, डॉ• योगेश्वर दुबे, कवि अमानी कुरैशी, विश्वरंजन त्रिपाठी, डॉ. सुरेश द्विवेदी, डॉ• सोमेश द्विवेदी सहित सभी प्रतिभागियों नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, गुजरात युनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डॉ• कामिनी रावत, संदीप यूनिवर्सिटी मुंबई , द हिन्दू के उपाध्यक्ष रामानुजम जी, हरिमोहन गुप्ता, अशोक गुप्ता ने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषिका श्रीमती स्नेह लता ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।
सम्मानित महिलाएँ:
1. सुनीता चंदना – नारी शक्ति सम्मान 2026
2. सविता कुमार – नारी गौरव रत्न सम्मान 2026
3. राखी बंसल – नारी शक्ति सम्मान 2026
4. स्वीटी उल्लास – ग्लोबल वुमन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026
5. सरोज बाला – वुमन एक्सीलेंस अवार्ड 2026
6. सोनिया दुबे – नारी गौरव रत्न सम्मान 2026
7. शेख परवीन जाहिद – नारी गौरव रत्न सम्मान 2026
8. मधु शर्मा – ग्लोबल वुमन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026
9. श्रीमती विजय लक्ष्मी त्रिपाठी – नारी गौरव रत्न सम्मान 2026
10. सुरेखा गजानन दाखरे – इंटरनेशनल वुमन लीडरशिप अवार्ड 2026
11. रितु सिन्हा – नारी गौरव रत्न सम्मान 2026
12. सुनीता नयाल – नारी गौरव रत्न सम्मान 2026
13. श्रीमती तारा नौडियाल – नारी शक्ति सम्मान 2026
14. श्रीमती अनुराधा राजपुरोहित – नारी गौरव रत्न सम्मान 2026
15. गुड़िया देवी – नारी शक्ति सम्मान 2026
16. रूपा श्रीवास्तव – नारी शक्ति सम्मान 2026
17. पूजा रानी – नारी शक्ति सम्मान 2026
18. डॉ. इन्दु लेखा श्रीवास्तव – ग्लोबल वुमन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026
19. राजलक्ष्मी आर – नारी शक्ति सम्मान 2026
20. सुश्री शिल्पा संगा – नारी शक्ति सम्मान 2026
21. अल्का शाक्य – नारी शक्ति सम्मान 2026
22. नीतू मिश्रा – नारी शक्ति सम्मान 2026
23. किरण शर्मा – इंटरनेशनल नारी गौरव अवार्ड 2026
24. स्नेह लता – नारी शक्ति सम्मान 2026
25. मीना गुप्ता – ग्लोबल वुमन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026
26. रोशनी – इंटरनेशनल नारी गौरव अवार्ड 2026
27. सुनीता – शक्ति स्वरूपा सम्मान 2026
28. वंदना अवस्थी – महिला उत्कर्ष अवार्ड 2026
29. मनजीता अहिरवार – नारी शक्ति सम्मान 2026
30. डॉ. स्मिता प्रभाकर पिसे – ग्लोबल वुमन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2026
31. श्रीमती कविता ममगाई – इंटरनेशनल नारी गौरव अवार्ड 2026
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा सम्मानित महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था हर क्षेत्र से जुड़े हुए हर तरह के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक कार्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, कौशल विकास योजना, स्किल डिवेलपमेंट के लिए निरंतर कार्य करती रहती है एवं इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समय समय पर प्रोत्साहित एवं सम्मानित करती रहती है।
