पीलीभीत माला जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

LSFNews
1 Min Read

पीलीभीत के गजरौला में माला जंगल में गढ़ा चौकी के पास शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार एक मोटरसाइकिल संख्या UP26W5023 से जा रहे कांता प्रसाद पुत्र नेतराम निवासी ग्राम हरकृष्णापुर थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत की बाइक की ट्रक संख्या UP25ET4669 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कांता प्रसाद घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है और मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
गजरौला थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया है कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थे एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Share This Article
Leave a Comment