बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक महात्मा विदुर सभागार, कलक्ट्रेट, बिजनौर में आयोजित की गयी,

LSFNews
1 Min Read

संदीप उपाध्याय दैनिक लखनऊ सुपर फास्ट जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर

जिसमें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों / प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) महोदया द्वारा सम्बन्धित विभागों को आधार नामांकन लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। बिना वैध अनुमति के आधार कार्ड बनाने वाले संचालकों के विरूद्व नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। बैठक में यू०आई०डी०ए०आई०, लखनऊ के प्रबन्धक श्री विवेक सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि 0 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के आधार अपडेशन / बायोमैट्रिक कराना आवश्यक है, साथ ही जिन व्याक्तियों के आधार कार्ड मे गत 10 वर्ष से कोई अपडेशन नही कराया है वह शीघ्र अपडेशन करा लें, जिससे की आधार से सम्बंन्धित कार्यो में व्यवधान न हो। आधार से सम्बन्धित दरो से अवगत कराते हुये स्पष्ट किया गया कि नये आधार आवेदन हेतु निःशुल्क, फिंगरप्रिन्ट / बायोमैट्रिक हेतु रू0 125 एवं आधार अपडेशन हेतु रू० 75 की दर से ही शुल्क दिया जायें और साथ ही उक्त से सम्बन्धित प्राप्ति रसीद प्राप्त करते हुये निर्धारित दरो से अधिक शुल्क न दिया जाये।

Share This Article
Leave a Comment