संदीप उपाध्याय दैनिक लखनऊ सुपरफास्ट जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर
दीपक गोयल, सदस्य, गौ सेवा आयोग, उ०प्र० लखनऊ द्वारा आज दिनांक 27.02.2026 को जनपद-बिजनौर के गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया। सदस्य द्वारा सर्वप्रथम गौ आश्रय स्थल-मिर्जापुर ढीकली, वि०ख०-नूरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डा० विनय कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी, नूरपुर, श्री नीरज कुमार, ग्राम पंचायत सचिव, श्री चन्द्रपाल सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी, श्री पंकज कुमार, रोजगार सेवक, श्री सलाउददीन, श्री शमशाद, श्रीमति सायरा, कैयर टेकर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मा० सदस्य महोदय का स्वागत किया गया तत्पश्चात गौ आश्रय स्थल-मिर्जापुर ढीकली से सम्बन्धित सामान्य जानकारी दी गयी। गौ आश्रय स्थल-मिर्जापुर ढीकली में वर्तमान में कुल 112 गौवंश संरक्षित है। गौ आश्रय स्थल में गोंवशों के लभूसा, हरा चारा, चोकर, गुड़, इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। गौवंशों हेतु पीने के पानी की उचित व्यवस्था पायी गयी। गौ आश्रय स्थल में गौवंशों की देख-भाल हेतु तीन कैयर टेकर नियुक्त है। मा० सदस्य द्वारा गोशाला की व्यवस्थाओं को देखकर सराहना की गयी तथा निरन्तर गोवंशों को हरा चारा आपूर्ति व साफ सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात मा० सदस्य द्वारा गौ आश्रय स्थल-फीना, वि०ख०-नूरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डा० स्वाती सचान, पशुचिकित्सा अधिकारी, फीना, डा० विनय कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी, नूरपुर, डा० अनुज कुमार यादव, पशुचिकित्सा अधिकारी, मुराहट, श्रीमति रजनी जोहर, संचालक गौ आश्रय स्थल-फीना, श्रीमति पूजा रानी, ग्राम प्रधान फीना उपस्थित रहे। गौ आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पानी, चोकर एवं अन्य सभी व्यवस्थायें सही पायी गयी। गौ आश्रय स्थल में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पायी गयी। मा० सदस्य द्वारा गौ आश्रय स्थल में वर्मीकम्पोस्ट को चालू किये जाने तथा वृक्षारोपण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
