बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में नेशनल मास्टर्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता तरुण कुमार को बधाई देते हुए सम्मानित किया।

LSFNews
1 Min Read

संदीप उपाध्याय दैनिक लखनऊ सुपरफास्ट जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर

उन्होंने तरुण कुमार की मेहनत, अनुशासन और प्रेरणादायक प्रदर्शन की सराहना की।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि बिजनौर के पूर्व सैनिक हवलदार तरुण कुमार ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 में 110 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा तिरुवनंतपुरम (त्रिवेन्द्रम) में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग 40+ आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए हवलदार तरुण कुमार ने 17.14 सेकंड का शानदार समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ अब वे अगस्त 2026 में दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment