कार्यस्थल पर न कहीं चूना और न ही तकनीकी सहायक की मौजूदगी में अपलोड हो रही मजदूरों की हाजरी
आनंद अवस्थी संवाददाता
कांट। जनपद शाहजहांपुर की विकास खंड कांट की ग्राम पंचायत जशनपुर में भ्रष्ट प्रधान द्वारा लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए भ्रष्टाचार की बैतरणी में गोते लगाए जा रहे है, इस पूरे खेल में एपीओ भी प्रधान का दिल खोल कर सहयोग कर रहा है जानकारी के अनुसार कांट विकास खंड की ग्राम पंचायत जशनपुर में जशुआ तालाब से रमापुर पुलिया तक नाले की सफाई कार्य होना दर्शाया जा रहा है इस कार्य में 9 मस्ट रोल दर्शाकर 38 मनरेगा मजदूरों की हाजरी मनरेगा पोर्टल पर अपलोड कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस पूरे खेल में एपीओ प्रधान का दिल खोल कर सहयोग कर रहा है वहीं जब ग्रामीणों से वार्ता की गई तो उन्होंने ने बताया की उनके द्वारा कभी भी 8 – 10 मजदूरों से अधिक मजदूरों को काम करते हुए कभी नहीं देखा गया और वार्ता करने पर लोगों ने बताया कि सिर्फ सुबह के समय ही काम होता है दोपहर के बाद बस दो चार आदमियों को खड़ा कर फोटो तो खींच लिया जाता है लेकिन कार्य कुछ भी नहीं होता है।
दो बार की जगह सिर्फ एक बार अपलोड हो मजदूरों की हाजरी
आपको बता दें कि मनरेगा योजना के तहत कार्यस्थल पर सुबह और दोपहर को दो बार हाजिरी लगाने का प्रावधान है लेकिन एपीओ के संरक्षण के चलते ग्राम पंचायत जशनपुर में सिर्फ एक बार ही मनरेगा पोर्टल पर हाजिरी का अपलोड होना चीख-चीखकर भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है,वहीं उच्चाधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए नजर आ रहे हैं।