ग्राम पंचायत मुनब्बरगंज उर्फ बरेंडा में पंचयात भवन पर कार्य दिवस में भी लटक रहा ताला

LSFNews
1 Min Read

आयुष्मान आरोग्य केंद्र निर्माण में ठेकेदार द्वारा किया गया घटिया सामग्री का प्रयोग – सूत्र

शाहजहांपुर ब्यूरो

बंडा। शाहजहांपुर जनपद के विकास खंड बंडा की ग्राम पंचायत बंडी में करीब 3 माह पूर्व आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निर्माण इस उद्देश्य से कराया गया था कि गांव के लोगों का इलाज के लिए इधर उधर न भटकना पड़े और ग्रामीणों को उनकी समस्या से शीघ्र निजात मिल सके, लेकिन इससे पहले कि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल पाता उससे पहले ही भवन की दीवारे जर्जर हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो आयुष्मान आरोग्य केंद्र में जाने से भी डर लगा रहता है कि कहीं जर्जर भवन गिर ना जाए और कहीं कोई बड़ी घटना ना हो जाए।
अब सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य महकमे की बिल्डिंग ही जर्जर है तो उसमें पीड़ित का इलाज कैसे सम्भव हो पाएगा,
सवाल यह भी है ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार कर कितनी घटिया सामग्री के प्रयोग से भवन का निर्माण किया गया कि तीन महीने में ही भवन दीवार छोड़ गया। देखना यह होगा कि क्या मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा या फिर उच्चाधिकारीयों द्वारा जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment