विकास खंड बंडा के धर्मापुर मोहल्ले में पाइपलाइन डलवाकर कागजी कार्यवाही पूर्ण होने के बाद भी उखड़ी पड़ी सड़क

LSFNews
1 Min Read

शाहजहांपुर ब्यूरो

सत्यम त्रिवेदी बंडा। जनपद शाहजहांपुर के नगर पंचायत बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत लाखों रुपए का बजट सरकार द्वारा इस उद्देश्य से पास किया गया था कि जिससे हर घर में पानी की समुचित व्यवस्था की जा सके और लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। लेकिन भ्रष्टाचारी जिम्मेदारों के कारण पाइपलाइन का कार्य पूरा होते ही ठेकेदार ने अधूरे कार्य को पूरा दर्शाकर वहीं का वहीं छोड़ दिया। जिसके बाद पाइप लाइन डालते समय जिन सड़को को खोदा गया था वो जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आज तक उनकी मरम्मत नहीं करायी।
वहीं लोगों का कहना था कि टंकी तो बन गई लेकिन इसके बाद भी न तो टैंक रखा गया और न ही टोटियां लगाई गई और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
गांव वालों का कहना है कि अब गर्मीया नजदीक आ चुकी है अगर टंकी नहीं रखवाई गई तो आमजन को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना होगा।
वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment