पेट्रोल पंप पर विवाद और हमले का आरोपी गिरफ्तार

LSFNews
1 Min Read
लखनऊ सुपरफास्ट ब्यूरो राकेश चौधरी

बस्ती।बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले एक वांछित आरोपी को मुंडेरवा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
बीते 13 सितंबर को मुंडेरवा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट आए युवक को पेट्रोल पंप कर्मी ने पेट्रोल देने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कर्मचारी को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह करीब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनएच-27 के पास परसा हज्जाम कट पर घेराबंदी की। वहां से पुलिस ने नीरज गुप्ता निवासी जमराव महसो लालगंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी और मुख्य आरक्षी रामअवधेश शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment