माता प्रसाद शुक्ल जिला संवाददाता
अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम नशा मुक्त अमेठी अभियानके अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान हीरो स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एच 6503 सवार अभियुक्त कल्लू पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम पूरे घीसाराय मजरे नौडाड थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 17 ग्राम स्मैक/हेरोईन बरामद हुई । मोटरसाइकिल उपरोक्त के कागज मांगने पर दिखा न सका । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।