नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य
अमेठी पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
माता प्रसाद शुक्ल जिला संवाददाता
उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार वासन्तिक नवरात्र के दृष्टिगत में महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के अंतर्गत दिनांक 24 मार्च 2026 को एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के कुशल नेतृत्व में व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद मुख्यालय गौरीगंज से आयोजित रैली को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । स्कूटी रैली कस्बा गौरीगंज के जामो तिराहे से प्रारंभ होकर हनुमान तिराहा, जीजीआईसी रोड, चौक बाजार, सब्जी मंडी, ओवर ब्रिज के नीचे से होते हुये थाना गौरीगंज पर आकर समाप्त हुई । रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया । रैली में यूपी-112 की गाड़ियां एवं जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिसकर्मी द्वारा भाग लिया गया ।
रैली के माध्यम से सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ,1930- साइबर हेल्प लाइन, 102-राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा की जानकारी, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया । वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सावधानियां बताई गईं । यह प्रयास महिलाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए व सशक्त बनाने के लिए किया गया है । ‘मिशन शक्ति’ महिलाओं को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करना है ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।