बौद्ध विहार से धार्मिक झंडा उतारकर होलिका में जलाया, आक्रोश

LSFNews
1 Min Read

लखनऊ सुपरफास्ट ब्यूरो राकेश चौधरी

बस्ती ।सोनहा थाना क्षेत्र के कोपा ग्राम सभा में एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहाँ स्थित बौद्ध विहार से धार्मिक ‘पंचशील ध्वज’ उतारकर उसे होलिका दहन की आग में जलाने का आरोप लगा है। इस घटना से स्थानीय बौद्ध धर्मावलंबियों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को सौंपी तहरीर में बताया कि गांव के बौद्ध विहार में पिछले 25 वर्षों से निरंतर धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पिछले वर्ष भी कुछ शरारती तत्वों ने ऐसी ही हिमाकत की थी, लेकिन शांति बनाए रखने के लिए तब ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी
ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष फिर गांव के ही कुछ विशेष युवकों ने मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए झंडे को तोड़ा और उसे आग के हवाले कर दिया। राजन, भोला, विजय कुमार और सुधीर समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सामाजिक सद्भाव बना रहे।

Share This Article
Leave a Comment