दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त पण्डुल घाट से गिरफ्तार

LSFNews
1 Min Read

लखनऊ सुपरफास्ट ब्यूरो राकेश चौधरी

बस्ती। जनपद की कप्तानगंज थाना पुलिस ने यौन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 19 वर्षीय वांछित अभियुक्त को पण्डुल घाट के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार को गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाक्सो एक्ट का आरोपी पण्डुल घाट के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त शुकुल कुमार निवासी दोफड़ा, दुबौलिया को धर दबोचा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार सरोज और हेड कांस्टेबल गणेश सिंह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment