नगर पालिका परिषद कार्यालय में सभागार का हुआ लोकार्पण

LSFNews
1 Min Read

औरैया ब्यूरो दिलीप कुमार

औरैया– नगर पालिका कार्यालय परिसर में नव-निर्मित सभागार कक्ष का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा किया गया
यह सभागार नगर पालिका में पहली बार तैयार किया गया है। लोकार्पण के बाद अध्यक्ष ने कहा कि अब इसी सभागार में बैठकर औरैया शहर के विकास से जुड़ी योजनाएं तैयार की जाएंगी और नगर की समस्याओं पर गंभीर चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
सभागार कक्ष के शुरू होने से नगर पालिका की बैठकों को सुव्यवस्थित रूप मिलेगा और विकास कार्यों की योजना बनाने में तेजी आएगी। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल, सफाई निरीक्षक आशीष पाण्डेय, जलकल प्रभारी रामा आसरे गुप्ता, राजवीर यादव, सागर पोरवाल, विवेक पोरवाल, मुकेश कुमार,रामू त्रिवेदी, ममता, संध्या तोमर आदि सभासद मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment