समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अन्तर्गत जनशिकायतों के निस्तारण

LSFNews
2 Min Read

Contents
प्रदेश रैंकिंग में औरैया पुलिस को मिला लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान।औरैया ब्यूरो दिलीप कुमार औरैया —मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया के निर्देशन में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (I.G.R.S.) से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी -2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मा० मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनपद औरैया को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। (पिछले माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। ) इसके साथ ही थाना रैंकिंग में जनपद के 10 थानों को शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिये प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। औरैया पुलिस द्वारा मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों, समाधान दिवस, उच्चाधिकारीगण आदि पटलों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इस परिणाम के लिए पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया ने IGRS सेल से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है तथा उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया है। भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश रैंकिंग में औरैया पुलिस को मिला लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान।

औरैया ब्यूरो दिलीप कुमार

औरैया —मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया के निर्देशन में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (I.G.R.S.) से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी -2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मा० मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनपद औरैया को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। (पिछले माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। ) इसके साथ ही थाना रैंकिंग में जनपद के 10 थानों को शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिये प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
औरैया पुलिस द्वारा मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों, समाधान दिवस, उच्चाधिकारीगण आदि पटलों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
इस परिणाम के लिए पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया ने IGRS सेल से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है तथा उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया है। भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रथम रैंक प्राप्त थानों के नाम
01.अछल्दा 02.बिधूना, 03. अजीतमल, 04. फफूँद, 05. दिबियापुर, 06. एरवाकटरा 07.अयाना 08. सहायल 09. महिला थाना 10.सहार

Share This Article
Leave a Comment