औरैया ब्यूरो दिलीप कुमार
औरैया, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना जनपद औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बेला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/3/2026 को ग्राम महू मे हुई घटना के सम्बन्ध मे वादी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 जगदीश निवासी ग्राम महू थाना बेला जिला औरैया की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 40/26 धारा 191(2)/191(3)/190/3(5)/109(1) वीएनएस बनाम सम्राट पुत्र सहदेव सिंह आदि 06 नफऱ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 ब्रजभूषण तिवारी द्वारा सम्पादित की जा रही थी उक्त अभियोग मे बाछित अभियुक्तगण को आज दिनांक 5/3/2026 को उ0नि0 ब्रजभूषण तिवारी मय हमराह, उ0नि0 कमल सिंह थाना बेला औरैया एवं टीम के द्वारा तीन नफर अभियुक्तगण सम्राट पुत्र सहदेव सिंह उम्र 32 बर्ष निवासी महू थाना बेला जनपद औरैया, ब्रहमदेव उर्फ नन्हे पुत्र पूरन सिंह उम्र 53 बर्ष निवासी महू थाना बेला जनपद औरैया, शैलेन्द्र सिंह उर्फ सरमन पुत्र नरेश सिंह उम्र 36 बर्ष निवासी गण ग्राम महू थाना बेला जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर नीमहार मोड के पास जगल से समय 08.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सम्राट से पूछताछ के आधार पर घटना मे प्रयुक्त अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो को सम्बन्धित न्यायालय समक्ष पेश किया गया ।