औरैया ब्यूरो दिलीप कुमार
औरैया 23 फरवरी 2026- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित मा० मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका राजस्व वसूली के कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली को लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रवर्तन कार्य को संयुक्त रूप से करने की आवश्यकता है वहां संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर प्रवर्तन कार्य करते हुए राजस्व वसूली सुनिश्चित करें जिससे निर्धारित समय में लक्ष्य पूर्ति संभव हो सके।
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में अवैध रूप से संचालित शराब बनाने के स्थानों पर स्वयं व पुलिस की टीम के साथ छापामार कर प्रवर्तन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने खाद्य निरीक्षक को निर्देश दिये कि आगामी होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध खाद्य निर्माण करने वालोें के विरूद्व कठोरमत कार्यवाही करते हुए विधिक कार्यवाही भी अमल में लाई जाये।
जिलाधिकारी ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध रूप से परिवहन में सम्मिलित वाहनों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्य देय तथा विविध देय के अतिरिक्त अन्य विभागों से प्राप्त आरसी वसूली के लिए प्रतिदिन अपने अधीनस्थों को भेजकर वसूली कराये साथ ही प्रतिदिन इसकी समीक्षा भी करे। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि तहसील के 10 बड़े बकायादारों का विवरण तहसील परिसर में प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें। उन्होने जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 5 वर्ष से अधिक, 3 वर्ष से 5 वर्ष तथा एक वर्ष से तीन वर्ष के लंबित प्रकरणों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें जिससे वादों के निस्तारण के साथ ही पीड़ितों को समय से न्याय मिले और जो वाद समय सीमा के अंदर है उनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0 /रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार सोलंकी, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी न्यायिक अजीतमल अरसला नाज, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर/डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक बिधूना अमित कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार बिधूना शर्मनानन्द्र, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, समस्त नायब तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
