औरैया ब्यूरो दिलीप कुमार
औरैया – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद औरैया के देवकली मंदिर पर होली आठे का आयोजन देवकली कमेटी के द्वारा बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया जहां पर भगवान भोलेनाथ की पिंडी स्वरूप प्रतिमा को भव्यता प्रदान की गई सनातन सेवा समिति के द्वारा भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया वहीं नगर के तमाम भक्त जनों द्वारा मंदिर प्रांगण में होली आठे का कार्यक्रम अबीर और गुलाल के साथ भगवान के भजनों के द्वारा भाव विभोर देखने को मिला यह पर्व भक्त और भगवान के होली मिलन समारोह के रूप में किया जाता है दूर-दूर से आने जाने वाले भक्तों की भीड़ मंदिर में देखने को मिलती है वहीं कुछ श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की पूजा अर्चना आरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाता है यह एक ऐतिहासिक धरोहर है जो जनपद औरैया के 6 किलोमीटर दूर स्थित देवकली मंदिर के नाम से विख्यात है कुछ दिन पहले से तैयारी पूर्ण की जाती हैं मंदिर व्यवस्था देवकली ट्रस्ट के द्वारा व्यवस्थित बनाए रखने के साथ आने जाने वाले वक्त जनों को किसी प्रकार का असुविधा उत्पन्न ना हो उसके द्वारा एक सुचारु व्यवस्था मंदिर प्रांगण में की जाती है पुलिस प्रशासन भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सजक व तत्पर नजर आई।