ईद उल फितर का त्योहार खुशियों के बीच देश की कौमी एकता की हिफाजत की सीख देता है, महाराजी प्रजापति

LSFNews
1 Min Read

माता प्रसाद शुक्ल संवाददाता

अमेठी कड़ी सुरक्षा के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद की नमाज अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद पर भारी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा किया अमेठी की विधायक महाराजी प्रजापति ने नमाज अदा होने के बाद अपने मुस्लिम भाइयों के बीच पहुंचकर सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी क्षेत्रीय विधायक समाजवादी पार्टी महाराजी प्रजापति ने कहा कि मुल्क के साथ दुनिया में अमन चैन एवं मजबूती की दुआ और रमजान के मुकददस,ईद उल फितर का यह त्योहार खुशियों के बीच देश की कौमी एकता की हिफाजत की हमें सीख दिया करता है वहीं विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति और अरुण प्रजापति ने लोगो से तरक्की एवं मिलजुल कर आगे बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया अमेठी कस्बे में घर-घर जाकर विधायक ने ईद की मुबारकबाद दी और सेवई का स्वाद चखा।

 

 

Share This Article
Leave a Comment