मुंडेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

LSFNews
1 Min Read

लखनऊ सुपरफास्ट

ब्यूरो राकेश चौधरी

बस्ती। जनपद की मुंडेरवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिना परमिट देशी शराब बेच रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में टेट्रा पैक शराब और बिक्री के नकद रुपये बरामद हुए हैं।
क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की टीम बुधवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सिकरा बरगाह सरकारी गोदाम के पास अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दीन दयाल और श्याम सुन्दर निवासी सिकरा बरगाह को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से बन्टी-बबली’ ब्रांड के 17 गत्ते 765 टेट्रा पैक और शराब बिक्री के 4,520 रुपये नकद बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जावेद खान, जीतन यादव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment