सोशल मीडिया पर खिलौने वाली पिस्टल से टशन दिखाना पड़ा भारी,युवक गिरफ्तार

LSFNews
2 Min Read

ब्यूरो राकेश चौधरी

बस्ती:सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट’ बटोरने की सनक युवाओं को भारी पड़ रही है। ताजा मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र का है, जहाँ इंस्टाग्राम पर हाथ में पिस्टल लेकर फोटो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर रौब जमाता दिख रहा था। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही मुंडेरवा पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन शुरू की। जाँच में आरोपी की पहचान बरडाड़ गांव निवासी दुर्गेश चौधरी के रूप में हुई।
पुलिस ने जब दुर्गेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। युवक ने कबूल किया कि जिसे लोग असली हथियार समझ रहे थे, वह दरअसल प्लास्टिक का एक खिलौना था। उसने महज टशन दिखाने और रील बनाने के चक्कर में खिलौने के साथ फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंहने बताया कि भले ही वह खिलौना था, लेकिन ऐसी तस्वीरों से समाज में भय फैलता है और शांति व्यवस्था प्रभावित होती है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा शांति भंग की आशंका, राजकीय आदेश का उल्लंघन एवं संज्ञेय अपराधों को रोकने हेतु मामला पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक मुरलीधर मिश्राऔर कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी सामग्री न डालें जिससे कानून का उल्लंघन हो या सामाजिक सौहार्द बिगड़े।

Share This Article
Leave a Comment